Home Breaking News केसी शाक्य सपा में शामिल, सांसद आदित्य यादव के साथ आए नजर...

केसी शाक्य सपा में शामिल, सांसद आदित्य यादव के साथ आए नजर भाजपा छोड़कर सपा में जाने की चर्चाओं पर लगा विराम, बदले सियासी समीकरण

0
27

केसी शाक्य सपा में शामिल, सांसद आदित्य यादव के साथ आए नजर

भाजपा छोड़कर सपा में जाने की चर्चाओं पर लगा विराम, बदले सियासी समीकरण
जागरण मोर्चा कार्यालय
बदायूं। जिले की राजनीति में पिछले कई दिनों से चल रही अटकलों पर सोमवार को विराम लग गया। म्याऊं ब्लॉक प्रमुख के देवर और भाजपा नेता केसी शाक्य समाजवादी पार्टी के साथ नजर आए। बदायूं सांसद आदित्य यादव के साथ उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद उनके सपा में जाने की चर्चाओं को लगभग पुष्टि मिल गई है। इसे लेकर जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

केसी शाक्य के सपा में जाने की अटकलें पिछले कई दिनों से चल रही थीं। हालांकि, इस संबंध में उनकी ओर से सार्वजनिक रूप से कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की गई थी। सोमवार को सांसद आदित्य यादव के साथ उनकी मौजूदगी के बाद तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई। उनके सपा में जाने को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक चर्चाओं के अनुसार, एक सांसद की ओर से आगामी चुनाव में टिकट दिलाने के भरोसे के बाद उनके पाला बदलने की चर्चा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

केसी शाक्य का नाम पूर्व में भी विवादों में रहा है। उन पर सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप लगते रहे हैं। उनकी संस्था ‘ब्योमटेक’ को वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के चलते शासन स्तर से ब्लैकलिस्ट किए जाने की बात भी सामने आती रही है। हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित पक्ष का अपना पक्ष हो सकता है।

भाजपा में रहते हुए विभिन्न राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे केसी शाक्य के सपा के साथ आने से स्थानीय भाजपा खेमे में चर्चा तेज हो गई है। सांसद के साथ उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद लंबे समय से चल रहे राजनीतिक संशय भी दूर होता नजर आ रहा है। उनके इस कदम से म्याऊं और आसपास के क्षेत्र में सियासी समीकरणों में बदलाव की संभावनाएं बढ़ गई हैं। आगामी चुनाव को देखते हुए इस दल-बदल का असर संगठन और टिकट की राजनीति पर भी पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here