Home Breaking News जड़ी-बूटी से उपचार का झांसा देकर आभूषण चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार,...

जड़ी-बूटी से उपचार का झांसा देकर आभूषण चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद, भेजा गया जेल

0
17

जड़ी-बूटी से उपचार का झांसा देकर आभूषण चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद, भेजा गया जेल

बीमार का इलाज करने के बहाने घर में घुसकर उड़ाए सोने-चांदी के आभूषण,

बिलसंडा पुलिस की सक्रियता से आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते सीओ बीसलपुर राहुल पांडे

जागरण मोर्चा ब्यूरो
पीलीभीत। रविवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बीसलपुर क्षेत्राधिकारी राहुल पांडे ने घटना का खुलासा करते हुए बताया की भोले-भाले लोगों को जड़ी-बूटी से इलाज का झांसा देकर आभूषण चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को थाना बिलसंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बिलसंडा पुलिस टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना पूरनपुर क्षेत्र के कढ़ेर चौराहे से पडरिया जाने वाले मार्ग पर स्थित मंदिर के पास से वांछित अभियुक्त अकीलुर्रहमान पुत्र बाबूखान निवासी ग्राम रायपुर बिचपुरी थाना सेहरामऊ उत्तर को गिरफ्तार कर लिया

उपचार के नाम पर रची थी चोरी की साजिश

पुलिस के अनुसार घटना 6 जुलाई 2026 की है। ग्राम शीतलपुर मरौरी निवासी सुखविंदर सिंह के घर पर आरोपी अपने दो साथियों के साथ पहुंचा। आरोपी पहले से ही वादी के बीमार भाई का उपचार करने के बहाने परिवार के संपर्क में था। उसने दावा किया कि जड़ी-बूटियों की विशेष प्रक्रिया से बीमारी दूर हो जाएगी और इसके लिए घर की महिलाओं के सोने-चांदी के आभूषणों की आवश्यकता होगी।आरोपी ने आभूषणों पर जड़ी-बूटी और पानी से कथित उपचार की प्रक्रिया का नाटक किया और बाद में उन्हें कमरे में रखवा दिया। इसी दौरान जब परिवार के सदस्य भोजन आदि में व्यस्त हो गए तो आरोपी अपने साथियों के साथ मौका पाकर सभी आभूषण समेटकर फरार हो गया।

पुलिस ने ऐसे खोला मामला

पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना बिलसंडा में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी किए गए अधिकांश आभूषण बरामद कर लिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here