Home Breaking News डीएम साहब प्राइवेट स्कूलों की किताबें बहुत महंगी है।

डीएम साहब प्राइवेट स्कूलों की किताबें बहुत महंगी है।

0
9

डीएम साहब प्राइवेट स्कूलों की किताबें बहुत महंगी है।

नन्ही बच्ची ने वीडियो वायरल कर किताबों के पैसे कम करने की लगाई गुहार।

तहसील क्षेत्र के एक गांव निवास आई नन्ही बच्ची द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर जनपद की जिला अधिकारी से प्राइवेट स्कूल की किताबों के मूल्य कम करने की गुहार लगाई।
तहसील क्षेत्र के ग्राम देहरी गुर्जर निवासी नन्ही बच्ची माही के द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल की गई है जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। वीडियो के माध्यम से माही द्वारा जनपद की जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स से अपील करते हुए कहा गया है कि प्राइवेट स्कूलों की फीस एवं किताबें बहुत महंगी है उसे काम करवा दीजिए बहुत से बच्चों के माता-पिता उसको उठा नहीं सकते, किताबों के पैसे कम करने के लिए नन्ही बच्ची हाथ जोड़कर जिला अधिकारी से निवेदन कर रही है। खंड शिक्षा अधिकारी गंगेश्वरी अनिल कुमार का कहना है की बच्ची की वायरल वीडियो पर जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच की जा रही है जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here