Home Breaking News नगर पालिका में धूमधाम से मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ...

नगर पालिका में धूमधाम से मनाई गांधी-शास्त्री जयंती पूर्व मंत्री आबिद रजा व पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने किया ध्वजारोहण, स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान

0
32

नगर पालिका में धूमधाम से मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

 

पूर्व मंत्री आबिद रजा व पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने किया ध्वजारोहण, स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान

जागरण मोर्चा कार्यालय

बदायूं। नगर पालिका परिषद में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पूर्व मंत्री आबिद रजा और पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इसके बाद दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सभासद और पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।

 

इस अवसर पर पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि सभी को गांधी जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। लाल बहादुर शास्त्री ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके ‘जय जवान, जय किसान’ के उद्घोष ने देश की सुरक्षा और कृषि को राष्ट्रीय प्राथमिकताओं से जोड़ा।

 

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि नगर को आदर्श नगर बनाने के लिए पालिका स्तर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर दिया। पालिका के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने भी विचार व्यक्त किए।

 

स्वच्छता अभियान में योगदान देने वालों को प्रशस्ति पत्र

‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा’ के तहत आयोजित महासफाई अभियान में उत्कृष्ट सहयोग करने वाले मुख्य सफाई निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई निरीक्षक केशव गंगवार, सफाई नायकों और सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालयों और वार्डों में घर-घर जाकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने वाले कर्मचारियों को भी सम्मान मिला।

 

इस दौरान सभासद अनवार खां, ग्रीश शुक्ला, रवि कुमार, दीपक सक्सेना, पंकज शर्मा, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, राजस्व निरीक्षक लवी, राजेंद्र सिंह, लिपिक सचिन सक्सेना, नवेद इकबाल गनी, विनोद सोनकर, मनोज सोनकर, महेश बाबू, जहांगीर, गजेंद्र शाक्य, इमरान समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नवेद इकबाल गनी ने किया।

 

—-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here