Home Breaking News पीईटी-2026 में 14,245 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 5,387 रहे अनुपस्थित

पीईटी-2026 में 14,245 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 5,387 रहे अनुपस्थित

0
22

पीईटी-2026 में 14,245 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 5,387 रहे अनुपस्थित

डीएम और एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों से लेकर कोषागार तक पहुंचकर परखी सुरक्षा व्यवस्था

जागरण मोर्चा कार्यालय

बदायूं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 शुक्रवार को जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा की दोनों पालियों में कुल 19,632 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 14,245 ने परीक्षा दी, जबकि 5,387 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा के आंकड़ों के अनुसार, प्रथम पाली में पंजीकृत 9,816 अभ्यर्थियों में से 7,116 परीक्षा में शामिल हुए और 2,700 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में भी 9,816 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 7,129 ने परीक्षा दी, जबकि 2,687 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे।

परीक्षा को नकलविहीन और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद अधिकारियों ने कोषागार पहुंचकर प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और उनके सुरक्षित रख-रखाव की व्यवस्था भी परखी। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रश्नपत्रों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। डीएम और एसएसपी ने परीक्षा से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, पारदर्शिता और आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।

प्रशासनिक निगरानी और सुरक्षा के व्यापक इंतजामों के बीच जिले में पीईटी-2026 की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here