पुलिस महकमे में फेरबदल, कई थानों और चौकियों पर बदले गए जिम्मेदार
यातायात प्रभारी बनाए गए इंस्पेक्टर मनोज वर्मा
जागरण मोर्चा कार्यालय
बदायूं। जिले में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने व्यापक स्तर पर तबादले किए हैं। बुधवार देर रात जारी आदेश में 19 उपनिरीक्षकों और पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया, जिससे विभिन्न थानों और चौकियों पर नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
आदेश के तहत निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा को मॉनिटरिंग सेल से हटाकर यातायात प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक मनोज कुमार को पुलिस लाइन से मॉनिटरिंग सेल की जिम्मेदारी दी गई है।
तबादला सूची में जितेंद्र सिंह (पुलिस लाइन से डीसीआरबी), अखिल तोमर (बगरैन चौकी से उसावां), संदीप गुप्ता (पुलिस लाइन से बगरैन चौकी), सत्यपाल (पुलिस लाइन से धीमरपुरा चौकी), श्रीपाल (पुलिस लाइन से हजरतपुर) और अजय शर्मा (पुलिस लाइन से बिसौली) शामिल हैं।
इसके अलावा मनोज कुमार को फैजगंज बेहटा, देवेंद्र सिंह को बिनावर, राजदीप को कादरचौक, हरिओम को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली तथा हरीमोहन को वरिष्ठ उपनिरीक्षक जरीफनगर नियुक्त किया गया है।
जितेंद्र कुमार को इस्लामनगर, शिवम सक्सेना को साइबर क्राइम थाना, कमलेश सिंह को उसहैत तथा एक अन्य मनोज कुमार को उसावां तैनात किया गया है। मुख्य आरक्षी वीरसेन को सीओ बिसौली कार्यालय से सीओ दातागंज कार्यालय भेजा गया है।
वहीं उपनिरीक्षक विष्णुदत्त का सहसवान से दातागंज किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है। एसएसपी कार्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।





