Home Breaking News फाइल पर बहस से पहले ऑर्डर कराने का आरोप, पेशकार पर मारपीट...

फाइल पर बहस से पहले ऑर्डर कराने का आरोप, पेशकार पर मारपीट का भी मामला

0
60

फाइल पर बहस से पहले ऑर्डर कराने का आरोप, पेशकार पर मारपीट का भी मामला

जागरण मोर्चा कार्यालय

बिसौली। तहसीलदार न्यायालय में एक अधिवक्ता ने पेशकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। मामला तहसीलदार सुरेंद्र कुमार की कोर्ट से जुड़ा है, जहां एक फाइल पर बहस होनी थी, लेकिन उससे पहले ही कथित रूप से मिलीभगत कर ऑर्डर करा दिया गया।

पीड़ित अधिवक्ता राकेश शर्मा का आरोप है कि जिस वाद में बहस निर्धारित थी, उसमें बिना उनकी दलील सुने ही पेशकार ने पक्षकार से सांठगांठ कर आदेश पारित करा दिया। जब उन्होंने इस पर आपत्ति जताई और बहस का अवसर देने की बात कही, तो पेशकार ने अभद्र व्यवहार किया।

अधिवक्ता का आरोप है कि विरोध करने पर पेशकार ने उनके साथ मारपीट की, उनकी जैकेट फाड़ दी और गिरेबान पकड़ लिया। घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अन्य अधिवक्ता भी मौके पर पहुंच गए।

इस घटना से अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। अधिवक्ता राकेश शर्मा ने संबंधित पेशकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि न्यायालय जैसी जगह पर इस तरह की घटनाएं न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं, बल्कि न्याय प्रक्रिया की गरिमा को भी ठेस पहुंचाती हैं।

मामले की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक स्तर पर जांच की बात कही जा रही है। वहीं अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपित पेशकार के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here