Home Breaking News बहनों की भीड़ के सामने कम नजर आए रोडवेज बस भीड़ अधिक...

बहनों की भीड़ के सामने कम नजर आए रोडवेज बस भीड़ अधिक होने पर बस में चढ़ने व उतारने में हुई परेशानी

0
55

बहनों की भीड़ के सामने कम नजर आए रोडवेज बस
भीड़ अधिक होने पर बस में चढ़ने व उतारने में हुई परेशानी

जागरण मोर्चा, कार्यालय
चंदौसी रक्षाबंधन त्यौहार पर बहनों को यातायात में परेशानी का सामना करना पड़ा एक से दो घंटे इंतजार के बाद बसे रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंची बस में चढ़ने व उतारने के लिए बहनों को परेशानी का सामना करना पड़ा

रक्षाबंधन त्यौहार पर बहने अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बनती है शुक्रवार की सुबह से ही रोडवेज बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर बहनों की भारी भीड़ नजर आई रोडवेज बस स्टैंड पर बहनों को बस कहां घंटा इंतजार करना पड़ा पर्याप्त बसे होने के बाद भी कम नजर आने लगी मुरादाबाद से चंदौसी के बीच 45 व चंदौसी से बदायूं व बरेली के बीच 55 बस का संचालन हुआ भीड़ इतनी अधिक थी कि पर्याप्त बस भी कम नजर आने लगे जगह-जगह जाम के चलते बसें रोडवेज पर एक से दो घंटे के बाद पहुंची
जैसे ही बस रोडवेज पर पहुंचती चलने वालों की भीड़ टूट पड़ती बस में जीतनी सवारी बैठी थी उतनी ही खड़े होकर सफर करने को मजबूर थी जिससे बहनों को सफर करने में बेहद परेशानी उठानी पड़ी यही हाल रेलवे स्टेशन पर नजर आया ट्रेन आने के बाद चंद मिनट में भर गई रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा

—-
रक्षाबंधन त्यौहार को देखते हुए बहनों मां यात्रियों के लिए पर्याप्त बस की व्यवस्था की गई है जगह-जगह जाम होने के कारण बस देरी से बस स्टैंड पर पहुंच रही है यात्रियों की सुरक्षा के लिए बस स्टैंड पर पुलिस बल तैनात है
राजीव यादव, प्रभारी रोडवेज बस स्टैंड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here