Home Breaking News भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ.शैलेश पाठक ले नेतृत्व में दातागंज में सेवा...

भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ.शैलेश पाठक ले नेतृत्व में दातागंज में सेवा संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत, उमड़ा जनसैलाब

0
94

भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ.शैलेश पाठक ले नेतृत्व में दातागंज में सेवा संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत, उमड़ा जनसैलाब

 

 

सैकड़ों दोपहिया वाहनों के साथ पहुंचे कार्यकर्ता, पुष्पवर्षा और नारों से गूंजा दांडी रोड

जागरण मोर्चा कार्यालय

 

दातागंज। वडनगर, गुजरात से वाराणसी तक उत्तर प्रदेश में निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा के दातागंज पहुंचने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. शैलेश पाठक के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के स्वागत के लिए सैकड़ों दोपहिया वाहनों के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक दांडी रोड पर पहुंचे। यात्रा के पहुंचते ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में वाहनों और लोगों की मौजूदगी के कारण दांडी रोड पर कुछ समय के लिए जाम जैसे हालात भी बने रहे।

 

यात्रा के दातागंज पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के बीच पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया। डॉ. शैलेश पाठक ने यात्रा में शामिल लोगों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत करते हुए सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

 

स्वागत कार्यक्रम से पूर्व भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा संकल्प यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, संकल्प और राष्ट्र निर्माण की विचारधारा का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास और जनकल्याण के कार्यों को नई गति मिली है। गरीबों के सशक्तीकरण, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से देश के विकास की नई तस्वीर सामने आई है।

 

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच रहा है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे सरकार की योजनाओं और उनके लाभ की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

 

डॉ. पाठक ने कहा कि सेवा संकल्प यात्रा के माध्यम से विकास, सुशासन और जनकल्याण का संदेश लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के साथ ही जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में ब्रज क्षेत्रीय मंत्री भाजपा महेश राठौर, जिला भाजपा प्रभारी राकेश मिश्रा, जिला मंत्री आरती कश्यप, जिला कोषाध्यक्ष अनुभव उपाध्याय और सहदेव जिला मंत्री समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। यात्रा के संयोजक शिवम् शंखधार रहे।

 

इस अवसर पर राकेश वर्मा, धीरेश चौहान, अरविंद अग्निहोत्री, भारत सिंह यादव, ओमेंद्र कश्यप, धनपाल यादव, नरेश यादव, धर्मपाल राठौर, ओमपाल राठौर, सुधीर अग्निहोत्री, गंगासहाय कश्यप, ठाकुर ओमराज सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। यात्रा के स्वागत के दौरान दातागंज में काफी देर तक उत्साह और चहल-पहल का माहौल बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here