Home Breaking News भारी बारिश में मकान की छत गिरी, परिवार बाल-बाल बचा डेढ़...

भारी बारिश में मकान की छत गिरी, परिवार बाल-बाल बचा डेढ़ लाख रुपये का घरेलू सामान मलबे में दबा, पीड़ित परिवार ने मांगी आर्थिक सहायता

0
31

भारी बारिश में मकान की छत गिरी, परिवार बाल-बाल बचा

डेढ़ लाख रुपये का घरेलू सामान मलबे में दबा, पीड़ित परिवार ने मांगी आर्थिक सहायता

 

जागरण मोर्चा, कार्यालय

चंदौसी। मोहम्मदपुर काशी गांव में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे लगातार हो रही भारी बारिश के चलते एक मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर में मौजूद थे। गनीमत रही कि छत गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई और परिवार के लोग बाल-बाल बच गए।

गृह स्वामिनी नाजमा पत्नी अकबर ने बताया कि शुक्रवार देर रात से लगातार बारिश हो रही थी। बारिश के कारण मकान की छत कमजोर हो गई थी और शनिवार दोपहर अचानक गिर गई। छत गिरने से कमरे में रखा संदूक, डबल बेड, कुठिया समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।

नाजमा के पति अकबर दिल्ली में मजदूरी करते हैं। दंपती की सात बेटियां हैं। मकान की छत गिरने के बाद परिवार के सामने रहने और घरेलू सामान की व्यवस्था करने का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कराकर आर्थिक सहायता और मुआवजा दिलाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here