Home Breaking News मार्गों पर घूम रहे आबारा पशु मौत को दे रहे हैं दावत

मार्गों पर घूम रहे आबारा पशु मौत को दे रहे हैं दावत

0
12

मार्गों पर घूम रहे आबारा पशु मौत को दे रहे हैं दावत

 

पीलीभीत नेशनल हाईवे मार्ग पर खड़े आबारा पशु

जागरण मोर्चा कार्यालय

गजरौला। मार्गों पर आबारा पशु घूम रहे हैं। जगह जगह पर बीच मार्ग पर ही बैठ जाते हैं। जिससे बाइक सबार टकराकर घायल हो रहे हैं। कई लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं। जागरुक लोगों ने कई बार इसकी शिकायत सरकार से की लेकिन स्थानीय प्रशासन ने पशुओं को पकड़वाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाये इससे जनता में प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है।
भाजपा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों व शहरों में गौशालाओं का निर्माण कराया ताकि आबारा घूम रहे पशुओं को पकड़कर उन्हें गौशालाओं में रखा जाये लेकिन स्थानीय प्रशासन की लापरवाही की वजह से आवारा पशु मार्गों पर घूम रहे हैं। रात्रि के समय मार्गों पर ही पशु बैठ जाते हैं जिससे चार पहिया वाहन व दो पहिया वाहन चालक इन पशुओं से टकराकर कई बाइक सबार मौत के मुंह में समा चुके हैं। किसानों के खेतों में भी खड़ी फसल चट कर रहे हैं। किसान लगातार खेतों पर रखवाली कर रहे हैं। इन आवारा पशुओं के हमले से कई किसानों की मौत भी हो चुकी हैं। जागरुक लोगों ने इन आबारा घूम रहे पशुओं की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की मुख्यमंत्री ने पशुओं को पकड़े जाने के लिए फरमान भी जारी किया लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा पशुओं को नहीं पकड़वाया गया। जिससे लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here