Home Breaking News राज्यपाल संतोष गंगवार ने राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

राज्यपाल संतोष गंगवार ने राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

0
13

राज्यपाल संतोष गंगवार ने राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

बरेली रैपिड रेटिंग चेस टूर्नामेंट-2026 का समापन, अर्नव अग्रवाल बने ओवरऑल चैंपियन

जागरण मोर्चा कार्यालय
बरेली। बरेली शतरंज एसोसिएशन, यू.पी. चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन तथा माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बरेली रैपिड रेटिंग चेस टूर्नामेंट-2026 का रविवार को भव्य समापन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बरेली शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल, निदेशक आर्यमन अग्रवाल, प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका सरकार सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी, निर्णायक मंडल और देशभर से आए खिलाड़ी मौजूद रहे। डॉ. सौरभ अग्रवाल ने कहा कि प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर से लेकर तमिलनाडु तक के खिलाड़ियों की भागीदारी ने बरेली को राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं के प्रमुख केंद्र के रूप में नई पहचान दिलाई है।
राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि शतरंज केवल खेल नहीं, बल्कि रणनीति, धैर्य और बौद्धिक क्षमता को विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवा खिलाड़ियों से निरंतर अभ्यास कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
मुख्य वर्ग में अर्नव अग्रवाल ने पहला स्थान हासिल कर 30 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। श्रेयश सिंह दूसरे और आयुष सक्सेना तीसरे स्थान पर रहे। वहीं विभिन्न आयु एवं रेटिंग वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को भी ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here