उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
जागरण मोर्चा कार्यालय
रामपुर| शनिवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैठक तिलक कालोनी स्थित कार्यालय पर हुई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी द्वारा मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन ऑनलाइन भेजा। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि अटरिया मोड़ से रेलवे क्रॉसिंग तक मुख्य सड़क से एक किलोमीटर दूर नया बांध निर्माण कराया जाना आवश्यक है।

क्योंकि सिंचाई विभाग द्वारा नया बांध ना बनाए जाने से घाटमपुर ग्राम की जनता ,मंदिर, श्मशान घाट ,स्वर्ग धाम ,कोसी मंदिर, रामलीला ग्राउंड, सरस्वती इंटर कॉलेज ,तमाम बैंकट हॉल ,चंपा कुमारी वेंकट हॉल व धर्मशाला, श्री हरि इंटर कॉलेज तमाम अस्पताल ,आयुर्वेदिक अस्पताल ,व्यापारी प्रतिष्ठान न्यू बाई पास रोड गांधी समाधि की समस्त लोगों की विकसित आबादी , व मकान ,हजरतपुर व बेजना की आबादी नया बांध ना होने से सभी परेशान हो रहे हैं। नया बांध का निर्माण होने से इस पूरी आबादी और व्यापारियों को बरसात के मौसम में बाढ़ आने से परेशानी होती है। रामपुर के विकास हित में व शहर की प्रगति एवं विस्तारीकरण के लिए सड़क से लगभग 1 किलोमीटर दूर अब नया बांध निर्माण कराया जाना आवश्यक हो गया है।पूरे जनपद की जनता व व्यापारी समाज की प्रबल मांग है। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ,युवा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, नगर अध्यक्ष महफूज हुसैन ,प्रदेश मंत्री पप्पू खान ,मंडल अध्यक्ष अब्दुल बासिक ,दिलशाद हुसैन ,संकेत अग्रवाल, नवाब साहब ,रफी खान पदाधिकारी मौजूद रहे।







