जागरण मोर्चा
पूरनपुर। नगर पालिका परिषद में सोमवार को अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में उप जिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने शासन से नामित पांचो सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई ।इस दौरान शासन से नामित सभासदों में अरविंद गुप्ता, गुंजन सक्सेना ,उपेंद्र भारती, डॉक्टर मयंक सक्सेना, प्रदीप सिंह मुखिया ने विधायक बाबूराम पासवान ,भाजपा के नगर अध्यक्ष प्रधान हर्ष, मंडल अध्यक्ष संजीव त्रिवेदी ,राधेश्याम पूर्व सभासद, उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधि के नगर अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।







