जागरण मोर्चा
हसनपुर | बुधवार को नगर स्थित शक्तिपीठ मां चामुंडा मंदिर पर चैत्र नवरात्र के सातवें दिन मां भगवती के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की भक्तों द्वारा विधि विधान एवं सनातन धर्म के अनुसार पूजा अर्चना कर मां भगवती से घर में सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रातः से ही मां चामुंडा मंदिर सहित श्री झारखंड महादेव शिवाला मंदिर,हनुमान मंदिर, शिव मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर,माई जी महाराज का मंदिर आदि मंदिरों पर भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। भक्तों द्वारा माता रानी को फल,फूल,प्रसाद, नारियल एवं चुनरी की भेंट कर ज्योत की गई।नवरात्र के सातवें दिन माँ दुर्गा के सातवें स्वरूप माँ कालरात्रि की पूजा की जाती है। वे अंधकार और नकारात्मक शक्तियों का नाश करने वाली देवी मानी जाती हैं। इन्हें ‘शुभंकरी’ भी कहते हैं, जो अपने भक्तों को शुभ फल और भय से मुक्ति प्रदान करती हैं।माँ कालरात्रि का रूप उग्र है, वे गधे (गर्दभ) की सवारी करती हैं और उनके तीन नेत्र हैं।इस दिन बैंगनी या नीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है।माँ को गुड़ या गुड़ से बनी वस्तुओं का भोग लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है।चैत्र नवरात्रों के अक्षर पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर स्थित सभी मंदिरों पर सफाई एवं चूने की विशेष व्यवस्था कराई गई, वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मध्य नजर मंदिरों पर पुलिस बल तैनात रहा।







