Home Breaking News सुभाषनगर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, नाथ कॉरिडोर का काम होगा तेज

सुभाषनगर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, नाथ कॉरिडोर का काम होगा तेज

0
17

सुभाषनगर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, नाथ कॉरिडोर का काम होगा तेज

कांवड़ यात्रा से पहले सड़क चौड़ीकरण के लिए नगर निगम की कार्रवाई, विरोध के बीच हटाए गए अवैध कब्जे

जागरण मोर्चा कार्यालय

बरेली। नाथ कॉरिडोर परियोजना को गति देने और कांवड़ यात्रा से पहले यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने मंगलवार को सुभाषनगर मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। निगम की टीम प्रवर्तन दल और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची तथा सड़क निर्माण में बाधा बन रहे अवैध कब्जों को बुलडोजर की मदद से हटाया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने आपत्ति जताई, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभियान जारी रखा।
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि इस मार्ग के चौड़ीकरण और सड़क निर्माण में अतिक्रमण सबसे बड़ी रुकावट बना हुआ था। संबंधित लोगों को पहले कई बार नोटिस देकर स्वयं कब्जा हटाने का अवसर दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय के बाद भी स्थिति जस की तस रही। इसके बाद निगम ने अभियान चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए।
अधिशासी अभियंता राजीव राठी ने बताया कि सावन के दौरान इस मार्ग से बड़ी संख्या में कांवड़िए और आम श्रद्धालु गुजरते हैं। ऐसे में सड़क को समय पर तैयार करना निगम की प्राथमिकता है। उनका कहना है कि अतिक्रमण हटने के बाद निर्माण कार्य में तेजी आएगी और जल्द ही लोगों को बेहतर एवं सुगम सड़क सुविधा मिल सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here