Home Breaking News ₹3.96 करोड़ के निर्माण में ‘पीली ईंटों’ का खेल, औचक निरीक्षण में...

₹3.96 करोड़ के निर्माण में ‘पीली ईंटों’ का खेल, औचक निरीक्षण में भड़के विधायक विवेक वर्मा — काम रुकवाया, डीएम ने दिए जांच के निर्देश

0
9

₹3.96 करोड़ के निर्माण में ‘पीली ईंटों’ का खेल, औचक निरीक्षण में भड़के विधायक विवेक वर्मा — काम रुकवाया,
डीएम ने दिए जांच के निर्देश

राजकीय डिग्री कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन पीजी ब्लॉक भवन को देखते विधायक विवेक वर्मा

 

जागरण मोर्चा कार्यालय
बीसलपुर |राजकीय डिग्री कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन पीजी ब्लॉक भवन में कथित रूप से बड़े स्तर पर घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल के मामले की शिकायत मिलने पर
विधायक ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया निर्माण कार्य रुकवा दिया तथा मामले की शिकायत जिला अधिकारी से की है।
नगर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 3.96 करोड़ रुपये की लागत से पीजी ब्लॉक भवन का निर्माण कार्य दाई संस्था यूपीपीसीएल द्वारा कराया जा रहा है।
विधायक के प्रयासों से शासन ने इस भवन की स्वीकृति की है। कार्य दाई संस्था यूपीपीसीएल द्वारा इस भवन का निर्माण कराया जा रहा है।
क्षेत्रीय विधायक विवेक वर्मा ने नागरिकों की शिकायत पर रविवार को बिना किसी पूर्व सूचना के मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता सही नहीं मिली। विधायक ने ईंटों को हाथ में लेकर आपस में टकराया, तो वे तुरंत टूट गईं। भवन में डाले गए सीमेंट रेत व बजरी के वीम तिरछे मिलने पर नाराजगी व्यक्त की ।
विधायक विवेक वर्मा ने मौके पर ही निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया । जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से दूरभाष पर मामले की शिकायत की। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच टीम गठित करने के निर्देश जरी किए।उन्होंने निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सामग्री और भुगतान प्रक्रिया की विस्तृत जांच की जाए।
विधायक ने बताया कि जिलाधिकारी ने मामले की जांच शाहिद कमेटी का गठन कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉक्टर विकास प्रधान मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here