Home Breaking News 10 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार – भ्रष्टाचार निवारण संगठन...

10 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार – भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम ने किया ट्रैप – बीसलपुर के ईदगाह चौराहा से हुई धरपकड़, रिपोर्ट दर्ज

0
90

10 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार
– भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम ने किया ट्रैप
– बीसलपुर के ईदगाह चौराहा से हुई धरपकड़, रिपोर्ट दर्जआरोपी राजस्व निरीक्षक

 

 

कार्रवाई के दौरान लगी भीड़

जागरण मोर्चा कार्यालय

बीसलपुर – बीसलपुर तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक हरि ज्ञान सिंह को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन) की बरेली इकाई ने मंगलवार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसकी ईदगाह चौराहा के पास से गिरफ्तारी की गई। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
बताते हैं कि नगर के मोहल्ला हबीबुल्ला खा शुमाली के एक व्यक्ति ने मामले की शिकायत
भ्रष्टाचार निवारण संगठन के अधिकारियों से की थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि राजस्व निरीक्षक हरि ज्ञान सिंह तुदाबंदी और दाखिल-खारिज के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। इसके बिना कम नहीं किया जा रहा था। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद ट्रैप टीम ने मंगलवार को बीसलपुर के ईदगाह चौराहे के पास जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने तय रकम दी, टीम ने आरोपी राजस्व निरीक्षक को रिश्वत की रकम सहित रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके पास से बरामद नोट की जांच की गई तो वह कैमिकल लगे निकले। आरोपी की धरपकड़ का पता चलते ही तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। टीम आरोपी को पकड़कर ले गई। थाने में काफी देर पूछताछ की गई और फिर निरीक्षक प्रवीण सान्याल की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बताते हैं कि आरोपी राजस्व निरीक्षक मूल रूप से भुता बरेली के अमलोनीपुर गाँव का रहने वाला है। वर्तमान में महेंद्र नगर बरेली रहता था। फिलहाल कार्रवाई ने एक बार फिर उजागर कर दिया है कि सख्ती के बावजूद भ्रष्टाचार पर पूरी तरह शिकंजा नहीं कसा जा सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here