Home Breaking News 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत,...

11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, ग्रामीणों का हंगामा

0
96

11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, ग्रामीणों का हंगामा


जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम गौनेरी बदी में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति भारी आक्रोश फैल गया और लोगों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला फीलखाना निवासी सज्जन खान पुत्र झम्मन खान अपने पुत्र सुभान खान के साथ बारात छोड़कर बस से वापस लौट रहे थे। बताया जाता है कि गांव गौनेरी बदी के पास बस का संपर्क सड़क के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से हो गया, जिससे बस में करंट उतर आया। हादसे में सज्जन खान और उनके पुत्र सुभान खान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना मिलते ही थाना जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि बिजली के झूलते तारों को हटाने के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका आरोप है कि विभाग की लापरवाही के कारण दो लोगों की जान चली गई।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर नताशा गोयल, एसडीएम न्यायिक पवन यादव तथा नायब तहसीलदार परितोष द्विवेदी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और यातायात बहाल कराया।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई में जुटे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here