लोकेशन/थाना माधोटांडा जनपद पीलीभीत
रिपोटर/अवनीश श्रीवास्तव
पीलीभीत जनपद में बराही के जंगल से वन्य जीव (जंगली सूअर)का शिकार करने वाले बांछित बदमाश के साथ थाना माधोटांडा पुलिस की हुई मुठभेड़,मुठभेड़ के दौरान बदमाश हुआ घायल।
पुलिस अधीक्षक ने दी मामले में जानकारी।
पीलीभीत जनपद के थाना माधोटांडा पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना पर पूर्व मुकदमा में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे पुलिस चेकिंग अभियान के दौरान बदमाश हरजिंदर सिंह पुत्र कक्का सिंह के साथ पुलिस मुठभेड़ हो गई।पुलिस को देखकर बदमाश ने पुलिस टीम पर अवैध असलाह से फायरिंग कर दी जिसके फल स्वरुप आत्मरक्षा हेतु पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई के दौरान बदमाश के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी पीलीभीत के बराही के जंगलों में वन्य जीव जंगली सूअर का शिकार अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर करता था।पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान मौके से बदमाश के कब्जे से 315 वोर तमंचा दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।घायल बदमाश को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधोटांडा लाया गया,जहां घायल बदमाश का इलाज किया गया है।आपको बता दे गिरफ्तार बदमाश कक्का सिंह और बलजीत सिंह पुत्र रतन सिंह के खिलाफ 15 अप्रैल 2026 को बराही जंगल में वन्य जीव जंगली सूअर का शिकार करने के मामले में थाना माधोटांडा में है मुकदमा दर्ज किया गया है।जंगली सूअर का शिकार करने वाले बदमाश की गिरफ्तारी टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल,उप निरीक्षक अमरीश बाबू, कांस्टेबल हितेश कुमार,सुमित राठी,सत्येंद्र कुमार,महिला कांस्टेबल अंकिता शामिल रही है।





