Home Breaking News संभल कल्कि फिल्म का विधि विधान व मंत्रोच्चारण के साथ हुआ शुभारंभ

संभल कल्कि फिल्म का विधि विधान व मंत्रोच्चारण के साथ हुआ शुभारंभ

0
33

संभल कल्कि फिल्म का विधि विधान व मंत्रोच्चारण के साथ हुआ शुभारंभ

– एसएम कालेज में बनाई गई जिला न्यायालय
– फिल्म का पहला सीन जिला न्यायालय में दर्शाया गया
जागरण मोर्चा, कार्यालय
चन्दौसी। 1978 के दंगे व जामा मस्जिद प्रकरण को लेकर संभल कल्कि के नाम से फिल्म बनाई जा रही है। जिसका विधि विधान से एसएम कालेज में शुभारंभ किया गया। फिल्म की शुरुआत जिला न्यायालय के दृश्य से की गई। जिसे एसएम कालेज के भवन में फिल्माया गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा।
जनपद में संभल कल्कि नाम से फिल्म बनाई जा रही है। जिसे निदेशक अमित जानी व डारेक्टर भारत एस श्रीनाते द्वारा बनाया जा रहा है। मंगलवार को एसएम कालेज में फिल्म का विधि विधान व मंत्रोच्चारण के साथ व हनुमान चालीसा के पाठ से किया गया। जिसमें पुजारी व महंत शामिल रहे। निदेशक ने बताया कि संभल कल्कि फिल्म 1978 में संभल में हुए दंगे व कुछ वर्ष पहले हुए जामा मस्जिद प्रकरण पर बनाया जा रहा है। 1978 में संभल में हुए दंगों में हुए नुकसान, त्रादसी को फिल्माया जाएगा। इसके अलावा जामा मस्जिद को लेकर हुए बवाल को भी फिल्म दिखाया जाएगा। मंगलवार को फिल्म का पहला सीन एसएम कालेज के भवन में जिला न्यायालय का दर्शाया गया। फिल्म में मुंबई के कलाकार फिल्म में अपनी-अपनी भूमिका निभाएंगे। फिल्म की शूटिंग के दौरान भारी संख्या अर्द्ध सैनिक बल के जवान मौजूद रहे। संभल कल्कि के शूटिंग को लेकर लोगों में उत्साह है। शूटिंग को देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here