Home Breaking News मरौरी में वन कर्मियों पर मारपीट व अभद्रता का आरोप, ग्रामीणों ने...

मरौरी में वन कर्मियों पर मारपीट व अभद्रता का आरोप, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

0
249

मरौरी में वन कर्मियों पर मारपीट व अभद्रता का आरोप, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

पीलीभीत।
थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम मरौरी में वन विभाग के कर्मियों पर ग्रामीणों के साथ मारपीट और महिलाओं से अभद्रता के गंभीर आरोप लगे हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, 3 मार्च 2026 की रात करीब 8:45 बजे गांव के 10-12 वर्ष के बच्चे होलिका दहन के लिए लकड़ियां एकत्र कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान वन दरोगा सुमित कुमार व फॉरेस्ट गार्ड सचिन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बच्चों को पकड़ लिया। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण वहां पहुंचे, तो कथित रूप से वन विभाग की टीम ने उनके साथ मारपीट कर दी।

ग्रामीणों का आरोप है कि महिलाओं के साथ भी अभद्रता की गई और उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। आरोप यह भी है कि एक युवक का मोबाइल फोन और करीब तीन हजार रुपये भी छीन लिए गए। घायलों का मेडिकल कराया गया, लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

प्रार्थना पत्र में लालाराम पुत्र भूराराम, ओमप्रकाश पुत्र ख्यालीराम, मेवाराम पुत्र दरबारी लाल, अशोक कुमार पुत्र होरी लाल, बंटी पुत्र ख्यालीराम, रूपलाल पुत्र रिस्वई लाल, इमरता पुत्र सुखलाल, नितिन पुत्र होरी लाल सहित अन्य ग्रामीणों के नाम शामिल हैं।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 19 अप्रैल तक मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो 20 अप्रैल को सामूहिक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here