शेरपुरकलां में टीबी के खिलाफ विशेष अभियान, गांव बना जांच केंद्र
शेरपुरकलां। टीबी उन्मूलन के तहत चल रहे 100 दिवसीय अभियान में स्वास्थ्य विभाग ने सराहनीय पहल की है। ग्राम पंचायत सचिवालय को अस्थायी जांच केंद्र बनाकर अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन से ग्रामीणों की सघन टीबी स्क्रीनिंग की गई।
अभियान का नेतृत्व चिकित्सा अधिकारी डॉ. आसिफ खान ने किया, जबकि एक्स-रे टेक्निशियन चंद्र किशोर ने जांच कार्य संभाला। एसटीएस जितेंद्र कुमार, एसटीएलएस ठाकुर दास व शैलेश कुमार ने स्क्रीनिंग प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया। एएनएम नाजिया बी ने महिला मरीजों की जांच और जागरूकता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
स्थानीय लोगों के सहयोग से अभियान सफल रहा। सभी जांच निशुल्क की गईं, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और स्वास्थ्य विभाग ने इसे टीबी की समय पर पहचान के लिए कारगर कदम बताया।
रिपोर्टर- सैफ़ रज़ा खान ‘मोंटू’






