*गेहूं क्रय केंद्रों एवं मिलो पर किसानों से की जा रही अवैध कटौती एवं उत्पीड़न के संबंध में कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को सोपा प्रार्थना पत्र*
*पीलीभीत* गुरदेव सिंह प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम किसान मोर्चा संयुक्त जनादेश पार्टी सहयोगी दल भाजपा किसानों से जुड़ी एक अत्यंत गंभीर समस्या
वर्तमान में जनपद के विभिन्न गेहूं क्रय केदो एवं निजी मिलों पर किसानों के साथ व्यापक स्तर पर आर्थिक शोषण किया जा रहा है किसान जब अपनी मेहनत की फसल गेहूं को लेकर मिलो एवं खरीद केदो पर पहुंचते हैं तो मिल मालिक एवं संबंधित कर्मचारी उनसे खरीद के अवैध में लगभग दो प्रतिशत की सीधी कटौती तथा प्रति कुंतल 1 किलोग्राम अतिरिक्त कटौती कार्ड के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं यह करते पूर्णतया नियमों के विरुद्ध है तथा किसानों के अधिकारों का हनन है
इसके अतिरिक्त सरकारी मंदिरों में स्थापित सरकारी कांटों पर भी किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है कई स्थानों पर किसानों के गेहूं को बिना उचित कारण मानक के अनुरूप नहीं बढ़कर निरस्त कर दिया जाता है जिससे किसानों को अपनी उपज होने दामों में बेचने के लिए मजबूर होना पड़ता है इस प्रकार की अवैध कटौती एवं मनमानी के कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है जिससे उनमें आक्रोश एवं असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो रही है यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो यह समस्या और अधिक गंभीर रूप ले सकती है
•जनपद के सभी गेहूं क्रय केंद्रों एवं मिलो की तत्काल जांच कराई जाए
•अवैध कटौती करने वाले मिल मालिक को एवं संबंधित कर्मचारियों के विरोध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए
•सरकारी कांटों पर पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए तथा बिना उचित कारण किसानों की फसल को निरस्त न किया जाए






