Home Breaking News हादसे के बाद कार में लगी आग, चालक की जलकर मौत, तीन...

हादसे के बाद कार में लगी आग, चालक की जलकर मौत, तीन घायल

0
25

हादसे के बाद कार में लगी आग, चालक की जलकर मौत, तीन घायल
– कार-बाइक की भिड़ंत में बाइक चालक की भी हुई मौत
– बनियाठेर थाना क्षेत्र के बहजोई रोड पर मऊअस्सू चौराहा के पास हुई घटना
– अग्निशमन ने पहुंच कार में लगी आग पर पाया काबू
जागरण मोर्चा, कार्यालय
चन्दौसी। बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव बहजोई रोड पर मऊअस्सू चौराहा के पास कार-बाइक की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद कार खंदी में उतर गई और पेड़ से टकराकर आग लग गई। कुछ लोगों की मदद से कार में 3 युवकों को बाहर निकाला गया। मगर हादसे में कार चालक की जलकर मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार ने भी दम तोड़ दिया। तीनों घायलों को रेफर कर दिया।
जनपद बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव अल्लेपुर समसपुर निवासी ललतेश कुमार पुत्र प्रेमपाल, रितिक पुत्र सुनील कुमार व हिमांशु पुत्र सोमेश तीनों दोस्त किसी कार्य से चन्दौसी से आए थे। शाम 4 बजे तीनों दोस्त कार में सवार होकर बहजोई की ओर जा रहे थे। जबकि चालक कार चला रहा था। जब कार बनियाठेर थाना क्षेत्र के बहजोई रोड पर मऊअस्सू चौराहा के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही बाइक व कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर होने के बाद कार खंदी में जाकर पेड़ से टकरा गई और कार में तुरंत आग लग गई। घटनास्थल के पास ही अपने प्लाट पर बैठे रामपाल ने कुछ लोगों ने मदद से चलती कार से उक्त तीनों युवकों को बमुश्किल निकाला। मगर चालक अनिकेत गौतम पुत्र सुशील कुमार गौतम निवासी शिव कालोनी इस्लामनगर चौराहा बहजोई की ओर का डाला नहीं खुलने पर उसकी जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने की मदद से चारों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने बाइक सवार अवधेश पुत्र ओमकार निवासी लहरसीस थाना हयातनगर को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर घायलों के परिजन सीएचसी पहुंच गए। घायल रितिक की दादी गुड्‌डो ने बताया कि आज रितिक का जन्मदिन है। सोमवार की सुबह नौ बजे तीनों दोस्त घर से निकल आए। कहा कि हम तीनों जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना के बाद पुलिस व अग्निशमन मौके पर पहुंच गई। जलती कार पर पानी की बौछार मारकर आग पर काबू पाया। वहीं सीओ डा. प्रदीप कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच जानकारी की।

बहजोई रोड पर मऊअस्सू चौराहा के पास कार-बाइक की भिड़ंत के बाद कार अनियंत्रित खंदी में घुस पेड़ से टकरा गई। इसके बाद कार में आग लग गई। जिसमें चालक की जमकर कर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक सवार की हादसे में मौत हो गई। तीन घायल युवकों का उपचार कराया जा रहा है। जबकि घटना की जांच कराई जा रही हैं।
डा. प्रदीप कुमार सिंह, सीओ, चन्दौसी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here