Home Breaking News शेरपुर कला में भीषण आग से गेहूं व गन्ने की फसल राख,...

शेरपुर कला में भीषण आग से गेहूं व गन्ने की फसल राख, फायर ब्रिगेड की देरी पर किसानों में रोष

0
262

 

  • शेरपुर कला में भीषण आग से गेहूं व गन्ने की फसल राख, फायर ब्रिगेड की देरी पर किसानों में रोष

जागरण मोर्चा कार्यालय
शेरपुरकलां। कस्बे के लैबड़ा तालाब के नजदीक किसानों के खेतों में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे गेहूं की खड़ी फसल के साथ-साथ बीज के लिए तैयार गन्ने की फसल जलकर राख हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पूर्व प्रधान हाजी रियाजत नूर खान ने तुरंत प्रशासन को फोन के माध्यम से अवगत कराया। लेकिन किसानों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी काफी देर से मौके पर पहुंची, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया।

स्थानीय किसानों ने आपसी सहयोग और कड़ी मशक्कत के बाद बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। किसानों ने फायर ब्रिगेड की देरी पर नाराजगी और रोष व्यक्त किया। जब तक दमकल टीम पहुंची, तब तक अधिकांश फसल जल चुकी थी। बाद में फायर ब्रिगेड ने खेतों की मेड़ पर खड़े पेड़ों में लगी आग को बुझाने का कार्य किया।

सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। राजस्व विभाग से लेखपाल गौस मोहम्मद अपनी टीम के साथ पहुंचे और नुकसान का सर्वे कर आकलन किया। उन्होंने प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

इस आग की घटना में इसारत नूर खान, मोहम्मद मियां, गुड्डू खान, इजाजत नूर खान सहित दर्जनों किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ। घटना के समय गांव के कई गणमान्य लोग भी मौके पर मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here