Home Breaking News वन विभाग के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू

वन विभाग के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू

0
24

 

Correspondent- Avneesh Shrivastava

पीलीभीत जिलाधिकारी कार्यालय पर वन विभाग द्वारा निर्दोष ग्रामीणों के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज एवं उनका पक्ष ना सुनने के चलते ग्रामीणों के द्वारा पूर्व से निर्धारित अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन हुआ प्रारंभ।

आपको बता दे ग्रामीणों के द्वारा पूर्व में पीलीभीत जिला अधिकारी कार्यालय पर दर्जनों ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग के द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज कराए जाने का आरोप लगाकर पीलीभीत जिलाधिकारी कार्यालय शिकायत पत्र दिया गया था।

शिकायत पत्र में कहा गया है वन विभाग के बन दरोगा सुमित कुमार और फॉरेस्ट गार्ड सचिन कुमार अपने अन्य साथियों के साथ 10–12 वर्ष के बच्चों के अलावा ग्रामीणों के साथ मारपीट की थी।

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है, अगर शिकायत पत्र पर कोई भी कार्रवाई नहीं होती है तो ग्रामीणों के द्वारा धरना प्रदर्शन किए जाने की चेतावनी दी गई है।

प्रशासन के द्वारा इस मामले में कोई भी कार्रवाई न किए जाने पर आज अपने निर्धारित धरना प्रदर्शन की चेतावनी को अमलीजामा ग्रामीणों के द्वारा पहनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here