Home Breaking News ससुराल से लौट रहे युवक की बाइक तमंचे के बल पर बाइक...

ससुराल से लौट रहे युवक की बाइक तमंचे के बल पर बाइक लूटकर फरार हुए बदमाश

0
144

ससुराल से लौट रहे युवक की बाइक तमंचे के बल पर बाइक लूटकर फरार हुए बदमाश

-मोबाइल भी ले गए बदमाश, इससे जल्द हो सकता है खुलासा
जागरण मोर्चा कार्यालय

बदायूं। जिले में लूट की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं हैं। वजीरगंज थाना क्षेत्र में बिल्सी रोड पर ब्योली मढ़ी के पास शनिवार देर रात तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को तमंचे के बल पर रोककर उसकी बाइक और मोबाइल लूट लिया। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी लेने के बाद बदमाशों की तलाश की गई लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव बैरमई बुजुर्ग निवासी लोकेश बाबू ने बताया कि वह शनिवार रात करीब 10 बजे अपनी ससुराल कटसारी से अपने गांव लौट रहे थे। उनके साथ गांव के ताऊ राम बाबू भी मौजूद थे। दोनों अपनी बाइक से वजीरगंज होते हुए बिल्सी रोड पर जा रहे थे।
जैसे ही उकनी बाइक ब्योली मढ़ी से लगभग आधा किलोमीटर पहले पीछे पहुंची कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर बाइक को रोक लिया। बताया कि उन्होंने बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर रास्ता रोक लिया। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, दो बदमाश नीचे उतरे और तमंचा तान दिया।
बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए लोकेश बाबू की बाइक और ओप्पो रेनो 10 मोबाइल फोन छीन लिया, जिसमें उनका सिम भी लगा था। घटना के बाद पीड़ित किसी तरह पास की मढ़ी तक पहुंचे, जहां से फोन लेकर डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और बदमाशों की तलाश की जा रही है।
बता दें कि पिछले 20 दिनों से जिले में लुटेरे सक्रिय हैं। फैजगंज बेहटा और इस्लामनगर थाना क्षेत्रों में भी लूट की वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।
वर्जन-
मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जो भी दोषी होंगे उनको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। लुटेरे कितने भी शातिर क्यों न हों पुलिस से बच नहीं सकते। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। सुरेंद्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, वजीरगंज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here