Home Breaking News इंस्टाग्राम फोटो से डरी किशोरी ने घर में फंदा लगाकर दी जान

इंस्टाग्राम फोटो से डरी किशोरी ने घर में फंदा लगाकर दी जान

0
120

बदायूं न्यूज!

इंस्टाग्राम फोटो से डरी किशोरी ने घर में फंदा लगाकर दी जान
बदायूं। कादरचौक थाना क्षेत्र के महमूरगंज गांव से सामने आए मामले में एक किशोरी ने इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड होने से डरे-सहमे हालत में घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार वह फोटो को लेकर काफी तनाव में थी और इसी डर में उसने यह कदम उठा लिया।

कादरचौक थाना क्षेत्र के महमूरगंज गांव से सामने आए मामले में एक किशोरी अपने घर में रह रही थी। बताया जा रहा है कि गांव के ही एक युवक द्वारा उसका फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई। उसे भय था कि परिवार के लोग फोटो देखकर नाराज हो जाएंगे और डांटेंगे। इसी डर और तनाव में आकर उसने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here