Home Breaking News चेयरमैन के मामा पर हमलावरों ने दिनदहाड़े बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मौत ...

चेयरमैन के मामा पर हमलावरों ने दिनदहाड़े बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मौत हमलावरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस घायल कपड़ा व्यापारी होने की वजह से व्यापारियों में आक्रोश

0
412

चेयरमैन के मामा पर हमलावरों ने दिनदहाड़े बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मौत

बिलसंडा के बडा बस स्टैंड तिराहे पर घटना के बाद मौजूद पुलिस फोर्स

 

हमलावरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

घायल कपड़ा व्यापारी होने की वजह से व्यापारियों में आक्रोश

 

मृतक पप्पू गुप्ता का फाइल फोटो

 

जागरण मोर्चा, कार्यालय

बिलसंडा। नगर के व्यस्ततम बडा बस स्टैंड तिराहे पर स्थित एक कपड़ा व्यापारी पर दिनदहाड़े सशस्त्र
हमलावरो ने जान लेने की नीयत से ताबड़तोड़ कई गोलियां बरसाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से नगर में सनसनी फैल गई।

उधर घायल व्यापारी को गंभीर हालत में उपचार के लिए बरेली ले जाते वक्त रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घायल व्यापारी नगर पंचायत चेयरमैन डीके गुप्ता के मामा हैं। उधर इस घटना से नगर में सनसनी फैल गई। उधर युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष देवदत्त सक्सेना ने पुलिस से घटना का जल्द ही वर्कआउट करने और हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग के साथ ही यह चेतावनी भी दी है, कि अगर घटना में ढिलाई बरती गई तो व्यापारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। हालांकि समाचार फाइल किए जाने तक पुलिस एक भी हमलावर को पकड़ पाने में कामयाब नहीं हो पाई यह अलग बात है कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के प्रतिष्ठानों पर लगे कैमरों की फुटेज की छानबीन कर रही है।

बता दें कि नगर पंचायत चेयरमैन डीके गुप्ता के मामा पप्पू गुप्ता की नगर के ही बंडा बस स्टैंड के समीप मनीष गुप्ता की बिल्डिंग में कपड़े की दुकान है। बृहस्पतिवार को अपराह्न करीब साढे चार बजे पप्पू गुप्ता दुकान के बाहर खड़े हुए थे। बताते हैं कि इसी बीच बाइक पर सवार हमलावरों ने अचानक उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं । घटनास्थल पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते ,इससे पहले ही हमलावर बमरौली की ओर फरार होने हो गए। बताते हैं कि पप्पू गुप्ता के सीने में कई गोलियां लगने की वजह से वह मौके पर ही गिरकर काफी देर तक तड़पते रहे हालांकि कुछ देर में ही सूचना पाकर पहुंचे परिजन उन्हें नगर के एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां से उन्हें स्तरीय उपचार के लिए बरेली रेफर कर दिया गया है। लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।
उधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की घेराबंदी भी की लेकिन तब तक वह फरार हो चुके थे। व्यापारी के साथ हुई घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष सिद्धांत शर्मा ने सर्किल के कई थानों की पुलिस फोर्स बुला ली। उधर पुलिस क्षेत्राधिकारी ने भी मौके पर आकर घटना का जायजा लिया। बताते हैं कि पुलिस ने आज पड़ोस के प्रतिष्ठानों में लगे कैमरों की फुटेज को भी तलाशना शुरू कर दिया। जिसके सहारे हमलावरों तक पहुंचा जा सके। हमला बरौनी कपड़ा व्यापारी की जान लेने की नीयत से क्यों गोली बसाई पुलिस इसकी छानबीन में जुटी है। यह अलग बात है कि दिनदहाड़े हुई इस घटना से नगर में दहशत व्याप्त हो गई। उधर तिराहे पर लगने वाली पुलिस की पिकेड भी सवालों के घेरे में आ गई, कि आखिर व्यस्तम तिराहे पर पुलिस की मौजूदगी क्यों नहीं थी। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि अगर मौके पर पुलिस की मौजूदगी होती, तो शायद हमलावर घटना को अंजाम देने का साहस नहीं कर पाते और घटना टल सकती थी।

 

 

नगर में दिनदहाड़े हमलावरों द्वारा गोलियां बरसा कर व्यापारी की हत्या की घटना बेहद निंदनीय है।घटनास्थल पर अगर पुलिस की मौजूदगी होती, तो वारदात को टाला जा सकता था,लेकिन ऐसा न होने की वजह से ही व्यापारी की जान गई है।अब पुलिस की जिम्मेदारी है कि घटना का जल्द पर्दाफाश कर हमलावरों को गिरफ्तार करे। जल्द गिरफ्तारी न होने की दशा में व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
अवनीश जायसवाल
जिला महामंत्री व्यापार मंडल

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here