कमरे में फंदे से लटका मिला न्यायालय में तैनात दरोगा का शव, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला
दरोगा ने क्यों की आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
परिजनों का आरोप ड्यूटी के लिए सीनियर इंस्पेक्टर करते थे उत्पीड़न
फोटो -मृतक का फाइल फोटो
जागरण मोर्चा
बदायूं। न्यायालय सुरक्षा में तैनात एक दारोगा का शव बृहस्पतिवार को कमरे में फंदे से लटका मिला। वह शहर के सिविल लाइंस कोतवाली थाना क्षेत्र के मधुबनी कॉलोनी में किराये के कमरे में रहते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।परिजनों ने सीनियर इंस्पेक्टर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि अभी तक की जांच में दरोगा के आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है। परिजनों के आने पर उनसे बातचीत के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता लग सकेगा। एसएसपी अंकिता शर्मा ने भी मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया।
मूलरूप से मथुरा जिले के गोविंदनगर निवासी दरोगा मेघश्याम गौतम (52 वर्ष) पुत्र रतनलाल गौतम बदायूं शहर के मधुबनी कॉलोनी में किराये के कमरे में रहते थे। मकान मालिक विकेश ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह दरोगा की बेटी का फोन आया कि वह फोन नहीं उठा रहे हैं। इसके बाद विकेश की पत्नी ने उनके कमरे का दरवाजा खटखटकाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
गमछे के फंदे से लटके मिले
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर देखा गया, तो दरोगा कमरे के दूसरे गेट पर गमछे के फंदे से लटकते मिले। घटना की सूचना पर एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह और सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। दरोगा मेघश्याम पिछले एक साल से इसी मकान में रह रहे थे।
सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि दारोगा का शव उनके किराये के कमरे में लटका मिला। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। उनके परिवार को सूचना दे दी गईजिसके बाद रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने एक इंस्पेक्टर पर ड्यूटी के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण पता लग सकेगा। एसएसपी अंकिता शर्मा ने भी मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया। एसएसपी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।







