Home Breaking News मुरादाबाद 2027 की राजनीति के समीकरण बदल सकते पूर्व विधायक राजीव चन्ना

मुरादाबाद 2027 की राजनीति के समीकरण बदल सकते पूर्व विधायक राजीव चन्ना

0
40

मुरादाबाद 2027 की राजनीति के समीकरण बदल सकते पूर्व विधायक राजीव चन्ना


बोले अगर बीजेपी टिकट देगी तो 2027 का चुनाव लडूंगा

जागरण मोर्चा कार्यालय
रामपुर।मुरादाबाद की सियासत में एक बार फिर से उलट फेर हो सकता है। माना जा रहा है कि मुरादाबाद पश्चिम सीट से 2007 में भाजपा टिकट पर चुनाव जीतकर आए राजीव चन्ना राजनीति में वापसी की तैयारी कर रहे हैं।
बता दें कि वह 2009 में लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद से राजनीति से दूर हो गए थे। उसके बाद अचानक से सियासत में वापसी करने की जानकारी देने के बाद राजनीति हलचल मच गई है। सूत्रों का कहना है कि वह जल्द ही समाज वादी पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। जबकि उनका कहना है कि वह भाजपा में ही है। राजीव चन्ना शराब कारोबारी पोटी चड्‌ढा के करीब माने जाते हैं। 2009 में विधायकी से इस्तीफा देकर बीजेपी को छोड़ दिया था।इसके बाद उन्होने बसपा ज्वाइन करके सांसद का चुनाव लड़ा था। जहां वह तीसरे नंबर पर रहे थे। उस वक्त उनको 1,47594 वोट मिले थे। सूत्रों की माने तो राजीव चन्ना 2010 में फिर से उन्होने भाजपा ज्वाइन कर ली थी। वह मौजूदा समय में उत्तराखंड के भवाली में रह रहे हैं। लेकिन 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी ताल ठोके सकते हैं। उनका कहना है कि अगर 2027 में भाजपा उनको टिकट देगी,तो वह चुनाव लड़ेगे।
——
आने वाले दिनों में बदल सकते समीकरण
राजीव चन्ना के राजनीति में वापसी करने की जानकारी मिलने के बाद लोगों में चर्चा तेज होने के साथ ही राजनीति में भूचाल आ सकता है। क्योकि उनका भाजपा से अगर टिकट हो जाता है तो समीकरण बदल जाएंगे। जबकि लोगों का मानना है कि वह जल्द ही सपा को ज्वाइन कर सकते हैं उसके बाद वह शहर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन अभी तक किसी तरह से दोनों पार्टियों की ओर से कोई चहल कदमी नहीं हुई है। लोग बस कयास लगा रहे हैं हालांकि राजीव चन्ना का कहना है कि अगर भाजपा टिकट देगी,तो वह चुनाव लड़ सकते हैं। कई बार भाजपाई उनसे बैठक तक कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here