Home Breaking News 4 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

4 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

0
47
  1. 4 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

जागरण मोर्चा कार्यालय

 

बदायूं। थाना अलापुर क्षेत्र में 4 वर्षीय मासूम के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त अंगोछा बरामद किया गया है।

घटना 25 जून 2026 की है, जब एक गांव में खेल रही बच्ची अचानक लापता हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की और कुछ घंटों बाद बच्ची को गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खेतों से बरामद किया। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने पर संबंधित धाराएं बढ़ाई गईं।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना अलापुर, एसओजी व सर्विलांस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर ग्राम भसराला निवासी 58 वर्षीय अबरार को आरोपी के रूप में चिन्हित किया गया।

 

रविवार सुबह पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी के पैरों में गोली लगी, जबकि थाना अलापुर के उपनिरीक्षक गौरव कुमार भी फायरिंग में घायल हो गए। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से .315 बोर का तमंचा, कारतूस और खून से सना अंगोछा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here