Home Breaking News चकरपुर– बुढ़ाबाग क्षेत्र में सागौन के चार पेड़ कटे

चकरपुर– बुढ़ाबाग क्षेत्र में सागौन के चार पेड़ कटे

0
41

: चकरपुर– बुढ़ाबाग क्षेत्र में सागौन के चार पेड़ कटे

: वन विभाग ने दो पेड़ों का मामला दर्ज किया

जागरण मोर्चा कार्यालय, खटीमा

  • खटीमा। खटीमा वन रेंज के चकरपुर बुढ़ाबाग क्षेत्र में सागौन के चार पेड़ काटकर लकड़ी पार करने का मामला प्रकाश में आया है। वन क्षेत्राधिकार हरेन्द्र सिंह बिष्ट ने काटे गए दो पेड़ों का केस काटने की जानकारी दी हैं। पेड़ काटकर इमारती लकड़ी पार करने का मामला 6 जुलाई को प्रकाश में आया। लोग अभी नखाताल क्षेत्र से 16 पेड़ काटे जाने के मामले को भूल भी नहीं पाए थे कि सागौन के चार और पेड़ 6 जुलाई को कटने का मामला प्रकाश में आया है। वन विभाग की कड़ी चौकसी के बाद भी पेड़ों के कटने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौके पर काटे गए चार पेड़ों की जड़ें मौजूद हैं। बावजूद वन महकमा दो पेड़ों के कटने की बात कह रहा हैं। मौके पर कटे पेड़ों की लकड़ियां भी नहीं हैं। इधर एसडीओ फॉरेस्ट संचिता वर्मा ने बताया कि उन्हें दो सागौन के पेड़ों के कटने की जानकारी है। कटे पेड़ों के केश काटे गए हैं। उनकी लकड़ियां भी सुरक्षित रखने की जानकारी दी गई।

 

 

 

फोटो लाइन- जंगल में कटे पेड़ों के गिल्टे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here