Home Breaking News सेंट जोसेफ स्कूल में विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया...

सेंट जोसेफ स्कूल में विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

0
57

सेंट जोसेफ स्कूल में विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 

जागरण मोर्चा कार्यालय

पूरनपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को सेंट जोसेफ स्कूल, पूरनपुर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

पौधारोपण के लिए निकटवर्ती सामाजिक वानिकी विभाग से विभिन्न प्रजातियों के पौधे उपलब्ध कराए गए, जिन्हें विद्यालय परिसर में रोपा गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर रेम्या सेबेस्टियन ने विद्यार्थियों को पौधों और वृक्षों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण को संतुलित रखने, शुद्ध वायु प्रदान करने तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी छात्रों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्राइमरी विंग की प्रधानाध्यापिका सिस्टर टेसी, सिस्टर संजना, कोमल गुप्ता, भारती पांडे, मोहम्मद आशी, नीलम सिंह, रोहित सिंह, रियाज अहमद खान, पारुल सिंह, रजनी सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here