Home Breaking News भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कब्रिस्तान के गेट पर गरजी जेसीबी...

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कब्रिस्तान के गेट पर गरजी जेसीबी मशीन

0
27

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कब्रिस्तान के गेट पर गरजी जेसीबी मशीन

सुबह आठ बजे से अपरान्ह चार बजे तक डटी रही पुलिस फोर्स

जागरण मोर्चा कार्यालय
तिलहर – शाहजहांपुर ।नगर में कब्रिस्तान के निकास और निजी स्वामित्व को लेकर विवाद के चलते शनिवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कब्रिस्तान का गेट जेसीबी से ध्वस्त कर बाउंड्री बाल तैयार कर दी गई । विवाद की आशंका के चलते अपरान्ह चार बजे तक पुलिस मौके पर मुस्तैद रही ।
गौर तलब है कि नगर के आर्य समाज मंदिर के सामने स्थित छंगेलाल मंदिर के ठीक पीछे कब्रिस्तान से सटे करीब पौने तीन बीघा जमीन का नगर के उद्योगपति राकेश गुप्ता के नाम होने और कब्रिस्तान के गेट का उनकी बैनामा शुदा जमीन के बीच लगा होने को चलते निकास बंद कर हाइवे की ओर गेट लगाए जाने की पेशकश की गई थी । जिसमें कब्रिस्तान से जुड़े पक्ष ने इस पर सहमति नहीं जताई ।
विगत माह स्व राकेश गुप्ता के निजी कर्मी (निगरानी कर्ता) अलीमुद्दीन शाह ने कोतवाली में कुछ लोगों द्वारा सुमन गुप्ता पत्नी स्व राकेश गुप्ता की जमीन पर कब्जेदारी को लेकर मोहल्ला मीरगंज में झगड़ा फसाद और मारपीट किए जाने की बाबत रिपोर्ट दर्ज कराई थी । पुलिस ने दूसरे पक्ष की ओर से भी मामला दर्ज किया था ।
उक्त मामले की निष्पक्ष विवेचना न किए जाने की शिकायत के चलते एक सप्ताह मौजपुर पुलिस चौकी प्रभारी पूर्व विवेचक एसआई प्रमोद कुमार को लाइन हाजिर भी किया जा चुका है ।


शनिवार को सुबह आठ बजे प्रशासनिक अमले के साथ कई थानों की भारी पुलिस फोर्स उक्त विवादित स्थल पर पहुंची । आनन फानन में कब्रिस्तान का गेट जेसीबी से ध्वस्त किए जाने के बाद निगरानी कर्ता अलीमुद्दीन शाह की देख रेख में दर्जनों मिस्त्री मजदूर लगाकर उक्त भूखंड की बाउंड्री बाल करा दी गई ।
लोगों ने बताया कि उक्त भूखंड के हिस्से में एक चबूतरा बना था । जिसपर दसवां संस्कार आदि कर्मकांड किए जाते थे ।
वही जानकारों की माने तो उक्त भूखंड वक्फ संख्या 522 खसरा संख्या 139 जिसका रकबा 0.45 डिसमिल है । जो सर्वे के बाद 15 जून 1984 में बतौर मुतवल्ली रुस्तम शाह पुत्र रफायत के नाम वक्फ संपत्ति में दर्ज है ।
अब प्रश्न यह उठता है कि वक्फ संपत्ति की क्या मुतवल्ली द्वारा बिक्री क्या की जा सकती है ?
उधर एसडीएम जीत सिंह राय का कहना है कि कब्रिस्तान का गेट तोड़े जाने और बाउंड्री बॉल का निर्माण किए जाने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है । वह सुबह एनएचएआई के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान में जरूर पहुंचे थे । फिलहाल नगर में भारी पुलिस बल व एलआईयू की मौजूदगी आनन फानन में कब्रिस्तान गेट तोड़े जाने और जमीन पर कब्जा किए जाने की चर्चा गरम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here