हाईवे पर मौत का खतरा बनकर घूम रहे बेसहारा पशु
हाईवों पर आवारा पशुओं का लगा रहता है जमावड़ा
फोटो-हाईवे पर घूमते आवारा पशुओं का झुंड
जागरण मोर्चा, कार्यालय
पूरनपुर। हाईवों पर घूम रहे बेसहारा पशु परेशानी का सबब बने हुए हैं। हाईवे पर दिनभर घूमने वाले बेसहारा पशु रात के समय सड़क पर ही अपना ठिकाना बना लेते हैं। आए दिन राहगीर आवारा पशुओं से टकराकर काल के गाल में समा रहे है। उसके वावजूद इनको पकडा नही जा रहा है।
पूरनपुर-खुटार हाईवे, पूरनपुर-माधोटांडा मार्ग, पूरनपुर-बंडा हाईवे सहित सड़कों पर पशुओं के झुंड के बीच से गुजरना वाहन चालकों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। रात के अंधेरे में हाईवे पर बैठे पशु दूर से दिखाई नहीं देते। अचानक सामने आने पर वाहन चालक अपना नियंत्रण खो बैठते हैं। जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है। स्थानीय लोगों ने वताया कि हाईवे के कई हिस्सों में रोजाना बड़ी संख्या में आवारा पशु जमा रहते हैं। कभी सड़क के बीचों-बीच बैठे तो कभी झुंड बनाकर घूमते ये पशु यातायात व्यवस्था को भी प्रभावित कर रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी रात के समय दोपहिया वाहन चालकों और दूर-दराज से आने-जाने वाले लोगों को उठानी पड़ती है। इन हाईवे और रोडों पर आवारा पशुओ का झुंड बना रहता है। रात्रि के दौरान आवारा पशु अपना कब्जा कर बैठ जाते है। आए दिन वाहन टकराकर लोग काल के गाल में समा रहे है। लोगों ने बताया कि इनको पकडने का अभियान केवल कागजों में चल रहा है। इनके झुंड खेतों में घुसकर फसलों को नष्ट कर रहे है।फसल बचाने के लिए किसान ठंड हो या गर्मी रात दिन रखवाली करने को मजबूर हो रहे है। राहगीरों का कहना है कि हाईवे जैसे व्यस्त मार्गी पर पशुओं का इस तरह घूमना गंभीर चिंता का विषय है। प्रशासन की ओर से समय रहते इंतजाम नहीं किए गए तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने मांग की है कि बेसहारा पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ ही हाईवे पर निगरानी की व्यवस्था की जाए। जिससे लोगों को समस्या से निजात मिल सके।
——————




