Home Breaking News राहुल गांधी-अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध की आशंका, बिसौली में कार्यकर्ता...

राहुल गांधी-अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध की आशंका, बिसौली में कार्यकर्ता नजरबंद

0
29

राहुल गांधी-अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध की आशंका, बिसौली में कार्यकर्ता नजरबंद

 

 

 

जागरण मोर्चा कार्यालय

 

 

बिसौली। दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की हिरासत के बाद प्रदेशभर में विरोध की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। हालिया घटनाक्रम के बाद कई जिलों में सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किए हैं, जिससे प्रशासन सतर्क हो गया है।

 

इसी क्रम में बुधवार को बिसौली में लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव एडवोकेट राहुल यादव भीष्म के नेतृत्व में दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उनके कैंप कार्यालय श्यामपुर हाउस पर ही नजरबंद कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली।

 

एड. राहुल यादव भीष्म ने पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताना हर नागरिक का अधिकार है, जिसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। बिना अनुमति किसी भी प्रकार का प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य गजराज सिंह यादव, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन समेत कई कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर लगातार नजर रखी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here