Home Breaking News मोबाइल विवाद ने लिया खूनी मोड़, इंटर कॉलेज में चाकूबाजी से तीन...

मोबाइल विवाद ने लिया खूनी मोड़, इंटर कॉलेज में चाकूबाजी से तीन छात्र गंभीर

0
218

मोबाइल विवाद ने लिया खूनी मोड़, इंटर कॉलेज में चाकूबाजी से तीन छात्र गंभीर

जागरण मोर्चा कार्यालय

 

बदायूं। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित द्रौपदी देवी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को लंच ब्रेक के दौरान छात्रों के बीच चल रहा विवाद अचानक हिंसक हो गया। दो छात्र गुटों के बीच हुई मारपीट में चाकू और डंडों का इस्तेमाल किया गया, जिससे तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

 

सामने आया कि कॉलेज के दो छात्रों द्वारा किए गए हमले में भविष्य माथुर, आर्यन सोलंकी और सूर्य सोलंकी को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि समर्थ को भी मामूली चोटें लगीं। गंभीर रूप से घायल तीनों छात्रों को जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

 

घायल छात्रों ने आरोप लगाया कि मोबाइल को लेकर दोनों पक्षों के बीच पिछले तीन दिनों से विवाद चल रहा था। पूर्व में भी गाली-गलौज और झगड़ा हुआ था, जिसकी शिकायत क्लास टीचर से की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी विवाद ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया।

 

वहीं, कुछ लोग इस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देख रहे हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्कूल प्रबंधन समिति का कहना है कि यह पूरी तरह छात्रों का आपसी विवाद है, जिसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने दो आरोपी छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा और सीओ सिटी राहुल पांडेय जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना।

 

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

——

तीन दिन से सुलग रहा था विवाद

बताया जा रहा है कि मोबाइल को लेकर दोनों गुटों के बीच पिछले तीन दिनों से तनाव चल रहा था। पहले भी कहासुनी और गाली-गलौज हुई थी, जिसकी शिकायत क्लास टीचर से की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को यह विवाद अचानक उग्र हो गया और मारपीट के दौरान चाकू निकल आए।

 

प्रेम प्रसंग की भी चर्चा

घटना को लेकर कुछ लोगों में प्रेम प्रसंग की चर्चा भी है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। स्कूल प्रबंधन समिति ने इसे छात्रों का आपसी विवाद बताया है।

 

दो आरोपी छात्र हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने दो आरोपी छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा और सीओ सिटी राहुल पांडे जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। पुलिस अधिकारियों ने चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली और परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here