Home Breaking News कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर लिया जायजा...

कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर लिया जायजा श्रावण मास को लेकर प्रशासन सतर्क, कछला घाट पर सुरक्षा व सुविधाओं का निरीक्षण

0
10

कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर लिया जायजा

श्रावण मास को लेकर प्रशासन सतर्क, कछला घाट पर सुरक्षा व सुविधाओं का निरीक्षण

कछला गंगा घाट का निरीक्षण करते डीएम व एसएसपी

जागरण मोर्चा कार्यालय

बदायूं। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। शुक्रवार को जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने संयुक्त रूप से कछला घाट का नाव द्वारा निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, स्वच्छता, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए घाट पर पर्याप्त लाइट जैकेट, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, जल भरने की समुचित व्यवस्था तथा गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने बताया कि श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जनपद में सेक्टर एवं जोन बनाए गए हैं, जहां मजिस्ट्रेट व अधिकारियों की तैनाती की गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि पूरे मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था बेहतर रहे तथा सीसीटीवी कैमरों से निरंतर निगरानी की जाए।

उन्होंने जनपदवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता के लिए कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) तथा पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकता है। आईसीसीसी कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05832-266049, 05832-266050, 05832-266052, 05832-266054 तथा मोबाइल नंबर 7505389289 और 7505395940 जारी किए गए हैं। वहीं पुलिस लाइन कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9454402956 एवं 9454417440 भी सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे।

इस दौरान जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here