मछुआ समाज को अनुसूचित जाति आरक्षण देने की मांग को लेकर निषाद पार्टी ने प्रदर्शन कर विधायक को सौंपा ज्ञापन
मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने व सदन में उठाने मांग की
विधायक वावूराम पासबान को ज्ञापन देते निषाद पार्टी के लोग
जागरण मोर्चा, कार्यालय
पूरनपुर। निषाद पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पूरनपुर पहुंचे,मछुआ समाज को अनुसूचित जाति का आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष रामचंद्र लाल के नेतृत्व मैं भाजपा विधायक वावूराम को सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने कहा कि निषाद, कश्यप,केवट,मल्हा, विंद सहित अन्य परमपरागत मछुआरा समुदायों को अनुसूचित जाति में शामिल कर
आरक्षण दिए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि निषाद समाज लंबे समय से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है। लेकिन अभी तक मांग पूरी नही हुई। उन्होंने कहा कि जो राजनीति दल और जनप्रतिनिधि समाज के अधिकारो की आवाज उठाएंगे निषाद पार्टी उसी का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि पीलीभीत जिले में करीव दो लाख कश्यप समाज के मतदाता है। जो हर विधान सभा में मुख्य भूमिका निभाते है। उन्होंने आरोप लगाया है कि समाज को केवल वोट बैंक के रुप में प्रयोग किया जा रहा है। इस मांग के पूरा होने से समाज के लोगों को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में बेहतर अवसर मिल सकेंगे। कार्यकर्ताओं ने विधायक बाबूराम पासवान से अपील की कि वह इस मुद्दे को विधानसभा सदन में उठाएं और मुख्यमंत्री के समक्ष मछुआ समाज की समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से रखें। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार मछुआ समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए जल्द सकारात्मक कदम उठाएगी। विधायक ने सभी को आश्वासन दिया।
इस दौरान निषाद पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाज के अधिकारों और हक की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी तथा मांग पूरी होने तक संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाता रहेगा।





