Home Breaking News स्वच्छता से ही बनेगा सैदपुर आदर्श नगर: चेयरमैन

स्वच्छता से ही बनेगा सैदपुर आदर्श नगर: चेयरमैन

0
75

स्वच्छता से ही बनेगा सैदपुर आदर्श नगर: चेयरमैन

रैली निकालकर लोगों को जागरुक करती आरटीएम की टीम

जागरण मोर्चा कार्यालय

बदायूं। स्वच्छ भारत मिशन एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के तहत नगर पंचायत सैदपुर में शुक्रवार को विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नगरवासियों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करते हुए जनभागीदारी बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम में नगर पंचायत के चेयरमैन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सैदपुर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखे तथा कूड़े को 4-बिन प्रणाली के तहत अलग-अलग करें। इससे न केवल कचरे का बेहतर प्रबंधन संभव होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।

अभियान के अंतर्गत आरटीएम सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट की टीम ने विभिन्न वार्डों और समुदायों में जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। टीम ने घर-घर जाकर गीला, सूखा, स्वास्थ्यकर तथा विशेष देखभाल वाले कचरे को अलग-अलग रखने के फायदे बताए और लोगों को इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में सोसाइटी की डायरेक्टर रिदा तनवीर, मुशीर अली, सदस्य आज़म हुसैन, नगर पंचायत के कर्मचारी, वार्ड सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों से लोगों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। अंत में सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और नगर को आदर्श बनाने में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here