Home Breaking News श्मशान घाट की भूमि पर खडी फसल पर चला प्रशासन का ट्रैक्टर,

श्मशान घाट की भूमि पर खडी फसल पर चला प्रशासन का ट्रैक्टर,

0
56

श्मशान घाट की भूमि पर खडी फसल पर चला प्रशासन का ट्रैक्टर,

 

पुलिस-राजस्व टीम ने की संयुक्त कार्रवाई

 

जागरण मोर्चा, कार्यालय

 

कलीनगर। श्मशान घाट की भूमि पर अवैध रूप से फसल उगाए जाने की शिकायत के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की। पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि का निरीक्षण किया और वहां अवैध रूप से बोई गई फसल को ट्रैक्टर से जुतवाकर हटवा दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। बताया जा रहा है कि मरघट की भूमि सार्वजनिक उपयोग के लिए निर्धारित है। इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा भूमि पर फसल उगाई गई थी। मामला प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी में संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान राजस्व टीम ने भूमि का निरीक्षण करने के साथ ही मौके की स्थिति को देखा, जबकि पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसके बाद ट्रैक्टर की मदद से भूमि पर खड़ी अवैध फसल को जुतवाकर नष्ट कराया गया। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई और पूरे मामले को लेकर लोगों में चर्चा बनी रही। अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक एवं सरकारी उपयोग की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या अनधिकृत खेती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने या खेती करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here