Home उत्तर प्रदेश न्यूज बहेड़ी गन्ना उत्पादक महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

बहेड़ी गन्ना उत्पादक महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

0
35

(बहेड़ी) गन्ना उत्पादक महाविद्यालय में ब्लड बैंक महाराणा प्रताप जिला संयुक्त चिकित्सालय बरेली के सहयोग से एवं प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर हरिकेश सिंह के निर्देशन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्य ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है आपका रक्त किसी के अनमोल जीवन को बचाने में कारगर हो सकता है।

सभी को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। महाविद्यालय के शिक्षकों ने रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लिया । इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर हरिनंदन कुशवाहा एवं डॉ सुनील कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here