Home Breaking News मीना दिवस पर बालिकाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

मीना दिवस पर बालिकाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

0
5

मीना दिवस पर बालिकाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

जागरण मोर्चा कार्यालय

 

बिसौली। संविलियन विद्यालय बंजरिया के प्रांगण में मीना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और केक काटकर मीना का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महिला उपनिरीक्षक पूजा तोमर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

 

महिला उपनिरीक्षक पूजा तोमर ने मीना मंच के माध्यम से बालिकाओं को बेटी बचाओ, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम, दहेज प्रथा के विरोध, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और महिला अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को अपनी शिक्षा पूरी कर लक्ष्य हासिल करना चाहिए। विद्यालय में बालकों की अपेक्षा बालिकाओं की संख्या अधिक देखकर उन्होंने प्रसन्नता जताई और उनका उत्साहवर्धन किया।

 

बालिका शिक्षा और मिशन शक्ति पर हुई चर्चा

शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने मीना दिवस, बालिका शिक्षा और मिशन शक्ति सहित विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसके बाद बच्चों ने उत्साहपूर्वक केक काटा और गुब्बारे फोड़कर खुशी मनाई। बच्चों को टॉफी, केक और बिस्कुट वितरित किए गए।

 

अंत में मनोज कुमार सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए। कार्यक्रम में कोमल, सरस्वती, सरोज कुमारी, शालिनी, अवधेश कुमार समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं और अभिभावक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here