जागरण मोर्चा कार्यालय
पीलीभीत। रविवार को निरंजनकुंज विकास समिति की ओर से आयोजित बैठक में नई इकाई का गठन किया गया है। बैठक में बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहें। इस दौरान सर्वसम्मति से पूर्व में वार्ड संख्या सात के सभासद रहे विजय जायसवाल को अध्यक्ष चुना गया है।
विजय जायसवाल ने कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगें और कॉलोनी के विकास को लेकर निरंतर कार्यरत रहेंगे। सचिव राजेश शुक्ला ने कहा कि विजय जी के अध्यक्ष बनने से कमेटी को नई मजबूती मिलेगी। इस दौरान सचिव राजेश शुक्ला, सभासद सुनीता सिंह, ज्ञानेंद्र अग्रवाल, संदीप मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, जगदीश सक्सेना आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दी।







