जागरण मोर्चा कार्यालय, रामपुर| सोमवार को हुए सड़क हादसे में कक्षा 10 के तीन छात्रों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक छात्र घायल हो गया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

सोमवार को 10 वीं कक्षा के चार छात्र विनीत पुत्र ज्ञान सिंह, विनय शर्मा पुत्र पुष्पेंद्र शर्मा, मनु चौहान पुत्र अमित चौहान निवासी फत्ता वाला और अरुण सैनी पुत्र भगवान दास निवासी मझोला लाइन पार मुरादाबाद सनराइज इंटर कॉलेज टांडा में बोर्ड परीक्षा देने जा रहे थे।

क्षत्रिय कुलभूषण इंटर कॉलेज सरकथल के सामने उनकी बाइक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से भीषण टक्कर हो गई। दुर्घटना की सूचना तुरंत 108 एम्बुलेंस को दी गई।

जिसके बाद एबुलेंस से चारों छात्रों को टांडा सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टरों ने मनु चौहान, अरुण सैनी और विनय शर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं विनीत को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। मृतक अरुण सैनी अपने मामा के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था। सूचना मिलने पर सभी के परिजन जिला अस्पताल में मोर्चरी पर पहुंच गए हैं।







