Home Breaking News तीन विधान परिषद समितियों के सदस्य बने वागीश पाठक

तीन विधान परिषद समितियों के सदस्य बने वागीश पाठक

0
44

तीन विधान परिषद समितियों के सदस्य बने वागीश पाठक

जागरण मोर्चा कार्यालय

 

बदायूं। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य एवं जनसेवा के प्रति समर्पित वागीश पाठक को विधान परिषद की तीन महत्वपूर्ण समितियों का सदस्य नामित किया गया है। उन्हें नियम पुनरीक्षण समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं नकली दवाओं के प्रचलन से जनजीवन की स्वास्थ्य समस्याओं की रोकथाम संबंधी समिति में सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

नई जिम्मेदारी मिलने पर वागीश पाठक ने विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र प्रताप सिंह और उपमुख्यमंत्री एवं विधान परिषद में नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि तीन महत्वपूर्ण समितियों में सदस्य के रूप में कार्य करने का अवसर मिलना उनके लिए गौरव का विषय है।

 

पाठक ने कहा कि यह जिम्मेदारी केवल पद नहीं, बल्कि जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर है। वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ जनहित से जुड़े मुद्दों को समितियों के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाने का प्रयास करेंगे।

 

उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली दवाओं की रोकथाम सीधे जनस्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर विषय है। इसके अलावा प्रश्न एवं संदर्भ तथा नियम पुनरीक्षण समिति के माध्यम से शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने में योगदान देने का प्रयास किया जाएगा।

 

पाठक ने कहा कि जनता की समस्याओं, अपेक्षाओं और सुझावों को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य, सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे। उन्होंने नेतृत्व की ओर से जताए गए विश्वास को अपनी प्रेरणा बताते हुए कहा कि जनहित के कार्यों के माध्यम से इस विश्वास को सार्थक करने का निरंतर प्रयास रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here