Home Breaking News दोहरे हत्याकांड में कोर्ट में पेश किये दस्तावेज, सुनवाई एक सितंबर को

दोहरे हत्याकांड में कोर्ट में पेश किये दस्तावेज, सुनवाई एक सितंबर को

0
21

दोहरे हत्याकांड में कोर्ट में पेश किये दस्तावेज, सुनवाई एक सितंबर को

—एचपीसीएल हत्याकांड–

12 मार्च को एचपीसीएल के सीबीजी प्लाट में हुई थी डीजीएम और डिप्टी मैनेजर की गोली मारकर हत्या

जिला जज की कोर्ट में चल रहा ट्रायल, दस्तावेज पेश, स्थलीय निरीक्षण पर एक सितंबर को होगी सुनवाई

 

बदायूं।

 

मूसाझाग क्षेत्र के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में दो अफसरों की हत्या के मामले में जिला जज विवेक संगल की अदालत में दस्तावेज पेश किये। स्थलीय निरीक्षण के बारे में एक सितंबर को होने वाली अगली सुनवाई में निर्णय होगा। पिछली सुनवाई 12 अगस्त को घटना के मुख्य चश्मदीद लोकेश कुमार के बयान दर्ज किए गए। इस दौरान वादी और प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ताओं ने अपने तर्क पेश किए। इलेक्ट्रानिक साक्ष्य पेश करने के लिए 24 अगस्त की तारीख मुकर्रर की गई थी।

एचपीसीएल कांड में अब अगली सुनवाई एक सितंबर को होगी। सोमवार को इस मामले में हुई सुनवाई में पिछली सुनवाई के दौरान मांग गये दस्तावेज पेश किये गये। स्थलीय निरीक्षण पर एक सितंबर को कोर्ट निर्णय करेगी। पिछली सुनवाई 12 अगस्त दोहरे हत्याकांड के चश्मदीद लोकेश कुमार को कड़ी सुरक्षा में मुंबई से बदायूं की जिला अदालत लेकर आया गया। उन्होंने उस दिन उनके सामने हुए दोहरे हत्याकांड़ को लेकर अपने बयान दर्ज कराए। मुख्य गवाह लोकेश कुमार के बयान दर्ज किए गए। बयान के दौरान वादी और प्रतिवादी दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने अपनी-अपनी बात कही। गवाही के साथ ही मुकदमे को लेकर जिरह (बहस) होनी थी, लेकिन इलेक्ट्रानिक साक्ष्य पेश न होने की वजह से मामले में सुनवाई के लिए 24 अगस्त की तारीख तय की गई। वादी पक्ष के अधिवक्ता तरित माथुर, मृतक हर्षित मिश्रा के पिता की ओर से अधिवक्ता संदीप मिश्रा, शासकीय अधिवक्ता अनिल राठौर और प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ता सोमेंद्र सिंह सोलंकी मौजूद रहे।

 

इसी महीने वादी के पूरे हुए थे बयान

दोहरे हत्या के मामले में वादी एवं एचपीसीएल के जूनियर एग्जीक्यूटिव और हत्याकांड के वादी जीशान अंसारी के तीन व चार अगस्त को बयान दर्ज किए गए। पहले दिन तीन अगस्त को जीशान के बयान पूरे दर्ज न होने पर चार अगस्त को भी बयान हुए। वादी के बयान पूरे होने के बाद कोर्ट ने गवाहों के बयान के लिये 12 अगस्त लगाई थी। जिसमें एक गवाह ने बयान दर्ज कराये थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here