Home Breaking News मेरे कार्यकाल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का होगा पूर्ण भुगतान : फात्मा रजा...

मेरे कार्यकाल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का होगा पूर्ण भुगतान : फात्मा रजा सेवानिवृत्त मानचित्रकार शरीफ अहमद को 19.03 लाख रुपये का भुगतान कर शॉल व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मान

0
67

मेरे कार्यकाल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का होगा पूर्ण भुगतान : फात्मा रजा

 

सेवानिवृत्त मानचित्रकार शरीफ अहमद को 19.03 लाख रुपये का भुगतान कर शॉल व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मान

जागरण मोर्चा कार्यालय

बदायूं। नगर पालिका परिषद में सेवानिवृत्ति समारोह पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त हुए मानचित्रकार शरीफ अहमद को पालिका की ओर से उनके देयकों के तहत 19 लाख 3 हजार 475 रुपये का भुगतान किया गया। पालिकाध्यक्ष ने फूलमाला, शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारी अपने परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने के साथ ही सेवाकाल के अनुभवों को साझा करें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए तनावमुक्त जीवन जीना चाहिए और नियमित योग को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारी के सुखद, स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की।

 

समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारी शरीफ अहमद ने पालिका में अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि पालिका में सेवा के दौरान उन्हें मिले सम्मान और सहयोग को वह हमेशा याद रखेंगे। कार्यक्रम में कर्मचारियों ने भी उनके कार्यकाल से जुड़े अनुभव साझा किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि उनके कार्यकाल में नगर पालिका से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के देयकों का पूर्ण भुगतान कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

 

इस दौरान कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, नवैद इकबाल गनी, रजनेश चंद्र, लवी, राजेंद्र सिंह, विनोद सोनकर, सुमित सिंह, महेश बाबू, इमरान, गजेंद्र आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here